इंद्री। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को युवा ग्राम पंचायत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और युवा मार्गदर्शन जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वहीं ग्राम सभा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। डाॅ. बृजेश वत्स ने कहा कि खंड के पांच स्कूलों में यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों में देश व राजनीति के प्रति जानकारी विकसित हो सके। इस मौके पर सरपंच अंजू रानी, शीलादेवी , मान सिंह, कृष्ण लाल आदि मौजूद रहे। संवाद