असंध कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित विधायक योगेंद्र राणा और अन्य। स्वयं
असंध/करनाल। वीरवार को विधायक योगेंद्र राणा ने मंडल स्तर के वरिष्ठ नेताओं सहित विधानसभा के सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों और बीएलए-2 के साथ बैठक की। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की सफलता और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि संगठन की असली ताकत हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बीएलए-1 और बीएलए-2 की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए मतदाता सूची के कार्यों पर विशेष जोर दिया। इस दौरान प्रदेश टोली सदस्य सुलेख डिडवाड़ा, जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, उपाध्यक्ष संजय राणा, सुभाष कश्यप, बीएलए-1 अमित राणा, प्रवीण राणा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो