फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर की चर्चा

Fri, 09 Jan 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को इंद्री अनाज मंडी में उत्साह के साथ आयोजित होगा। इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निष्ठा से निभाएं। यह निर्देश एसडीएम अनिल कुमार ने कार्यालय में आयोजित बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए संबंधित विभागों से नाम 20 जनवरी तक एसडीएम कार्यालय में भेजने होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में मार्च पास्ट सलामी, पीटी शो और स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, जलपान, बिजली, पीने के पानी, शौचालय, स्टेज सजावट और रंगोली सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें