फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बच्चों के लिए शिक्षा संबंधी विषयों पर की चर्चा

Wed, 12 Nov 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। राजकीय प्राइमरी संस्कृत मॉडल स्कूल में मंगलवार को सीडब्ल्यूएसएन की बैठक आयोजित की गई। इसमें बच्चों के पुनर्वास और शिक्षा से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही बच्चों को शिक्षा और अन्य सहायक सेवाएं प्रदान करने के तरीकों, उनकी प्रगति की समीक्षा और विशेष शैक्षिक मार्गदर्शन की आवश्यकता जैसे विषयों पर विचार किया गया। विशेष शिक्षिका निशा ने बताया कि सरकार और शिक्षा प्रणालियों जैसे एनसीईआरटी इन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। इसमें ई-लर्निंग सामग्री और सुलभ डिजिटल पुस्तकालय विकसित करना आदि शामिल हैं। मुख्य शिक्षक मैनपाल मान ने बताया कि सीडब्ल्यूएसएन का मतलब है विशेष आवश्यकता वाले बच्चे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें