फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिव्यांग को लात-मुक्कों से पीटा, दांत तोड़े

Sun, 05 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गदली गांव में एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में पीड़ित के दांत टूट गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित चिमन गिर निवासी गदली पट्टी खौत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिव्यांग है और मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। रात करीब 10 बजे वह गांव में विनोद गिर की दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा और मुंह पर वार कर उसके दांत तोड़ दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित को आरोपी से छुड़ाया। बाद में दर्द बढ़ने पर उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें