करनाल। कर्ण गेट स्थित बाजार में रविवार की दोपहर सामान खरीदने गई महिला का थैले को ब्लेड से काटकर चोर पर्स उड़ा ले गया। पर्स में करीब पांच हजार रुपये और कीमती सामान था। घटना का पता चलने पर महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस को दी शिकायत में लालूपुरा निवासी पुष्पा ने बताया कि वह रविवार की दोपहर करीब 12 बजे के कार से कर्ण गेट स्थित बाजार में सामान खरीदने के लिए गई थी। सामन खरीदने के दौरान चोर ने महिला का थैला ब्लेड से काट दिया और उसमें रखा पर्स चोरी कर ले गया। दुकान पर जब महिला सामान खरीदने के लिए पहुंची और पैसे देने लगी तो पर्स नहीं था और थैला कटा था।
थैला किसी ने ब्लेड से काट दिया था। मामले की जानकारी होने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद