फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जहरीला पदार्थ निगल कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नगला मेघा में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि मृतक महावीर काफी समय से परेशान चल रहा था। मृतक के साले झिझांड़ी गांव निवासी जसमेर ने बताया कि नगला मेघा निवासी महावीर (38) उसका जीजा है। महावीर की बहन की शादी उसके बड़े भाई कृष्ण के साथ हुई थी।
विज्ञापन

कृष्ण एक मिल्क फूड कंपनी में काम करता था। एक महीने पहले कंपनी में हादसा होने से कृष्ण जल गया था और उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से ही महावीर सदमे में था। उन्होंने कंपनी पर केस किया था लेकिन कंपनी के मालिक कह रहे थे कि पहले केस वापस लो जब वह मुआवजा देंगे। यही परेशानी महावीर को परेशान कर रही थी। इसी के चलते उसने 23 जून को जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में लेकर आए थे वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महावीर के तीन बच्चे हैं। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें