फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहीं खरीदा गेहूं का एक भी दाना, नमी का बहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भले ही दो दिनों से तेज धूप हो रही है लेकिन गेहूं खरीद शुरू होने के चौथे दिन मंगलवार को भी जिलेभर में किसी भी मंडी में सरकारी खरीद नहीं की जा सकी। मंगलवार की सुबह बारिश होने के बाद नमी का स्तर और भी बढ़ गया है। वहीं, दूसरी ओर खरीद एजेंसियों की ओर करनाल अनाज मंडी सहित जिले की विभिन्न मंडियों में बारदाना उपलब्ध कराया गया है। गेहूं लेकर पहुंचे किसान गेहूं को फैलाकर उसे सुखाते दिखे।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने गेहूं की खरीद एक अप्रैल से ही शुरू करा दी है लेकिन 23 अनाज मंडियों, उप मंडियों व खरीद केंद्रों में से किसी पर भी चौथे दिन भी एक किलो गेहूं की भी सरकारी खरीद नहीं की सकी है। हालांकि मंगलवार को करनाल सहित कई अनाज मंडियों में किसान गेहूं लेकर पहुंचे हैं। खरीद एजेंसियों ने गेहूं में नमी अधिक बताकर तत्काल खरीद करने से इनकार कर दिया है। एजेंसियों के अनुसार गेहूं में नमी निर्धारित मात्रा से अधिक है। किसानों ने बताया कि दो दिन पहले बारिश से खेतों में पानी भरा था। इसके बाद मंगलवार की सुबह भी पानी बरस गया, जिसके कारण खेतों में नमी बढ़ गई है। कई खेतोंमें हल्की पानी भी भरा है, जिसके कारण फसल पूरी तरह सूख नहीं पा रही है।
नई पंचायत आढ़ती एसोसिएशन करनाल के प्रधान रजनीश चौधरी ने बताया कि हैफेड और खाद्य आपूर्ति दोनों ही एजेंसियों ने बारदाना मंगलवार को मंडी में पहुंचा दिया। जिसका वितरण आढ़तियों को कर दिया गया है। अन्य अनाज मंडियों में भी बारदाना पहुंचाया जा रहा है। करनाल मंडी में मंगलवार को दस किसान गेहूं लेकर पहुंचे थे, लेकिन नमी की अधिकता के कारण उन्हें सुखाने के लिए कहा गया है। किसानों का आह्वान किया गया है कि वह सुखाकर व साफ करते गेहूं को मंडी में लाएं।
विज्ञापन

जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक अनिल कालरा ने बताया कि मंडियों में गेहूं की आवक तो होने लगी है लेकिन नमी अधिक होने के कारण अभी जिलेभर में कहीं भी खरीद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें