फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिविर में शुगर और उच्च रक्तचाप की जांच

Thu, 06 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मंगल कॉलोनी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बुधवार को मानवता जन शक्ति फाउंडेशन सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। डॉक्टरों की टीम ने दंत रोग, स्त्री रोग, शुगर, उच्च रक्तचाप आदि बीमारियों की जांच की। मुफ्त दवा दी गईं। सहायक लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सोनू ने अधिकारों व मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव डॉ. इरम हसन ने बताया कि 10 नवंबर तक जिले के विभिन्न स्थानों पर कानूनी साक्षरता व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि छह नवंबर को जिला न्यायिक परिसर में एडवोकेट और स्टाफ के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें