फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं ने की शिवस्तुति

विज्ञापन
श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं ने की शिवस्तुति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्रीराम मंदिर सेक्टर-8 में रविवार सुबह शिव स्तुति का आयोजन कर सभी श्रद्धालुओं से पंडित अनिल द्विवेदी ने भोले बाबा को दूध, दही, शहद और शक्कर चढ़ाकर अभिषेक करवाया। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा को पुष्पों से सुंदर रूप से सजाया। इस अवसर पर अनु खट्टर ने, भोले हमको तेरा बड़ा सहारा है, तेरा सहारा है, तू तो हमारा है, तेरे चरणों में जीवन गुजारा है, भोले हमको तेरा बड़ा सहारा है... भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं शाम को श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वेद दुआ, मुरारी बत्रा, अशोक मदान, संतोष डाटा, चरणजीत अरोड़ा, चंद्र अरोड़ा, चंद्र बत्रा, मीनू, अंजू, सुनीता कथुरिया, रविंद्र तनेजा, रेनू तनेजा, कमलेश कपूर, पवन धमीजा और सुषमा धमीजा के साथ अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें