फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मां बाला सुंदरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को मिलेगी बस सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। कर्ण नगरी के श्रद्धालुओं को इस बार नवरात्र में मां बाला सुंदरी के दर्शन के लिए रोडवेज बस की सुविधा मिलेगी। पुराने बस अड्डे से वीरवार से त्रिलोकपुर के लिए स्पेशल बस चलेगी। इसके लिए विभाग की ओर से कुल 15 बसों को रिजर्व किया गया है। जिसके तहत हर आधे घंटे बाद यात्रियों को बस सेवा दी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित त्रिलोकपुर में मां आदिशक्ति बाला सुंदरी का ऐतिहासिक मंदिर हैं। जिले के काफी लोग उन्हें कुलदेवी मानते हैं। इसी कारण त्रिलोकपुर धाम में हर वर्ष लगने वाले नवरात्र मेले में जिले से हजारों श्रद्धालुओं जाते हैं। इसी के मद्देनजर हर बार हरियाणा रोडवेज के अफसरों ने मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बस चलाने का निर्णय लिया है। कुल 15 बसों के विभाग की ओर से अस्थायी परमिट लिए गए हैं, जो चौदस तक लगने वाले मेले के दौरान केवल करनाल से त्रिलोकपुर तक ही चलेंगी।
विज्ञापन




नवरात्र के बाद पांच बसें रहेंगी रिजर्व

22 मार्च से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। जबकि त्रिलोकपुर में मेला चौदस तक यानी चार अप्रैल तक चलेगा। नवरात्र में मेले में जाने के लिए ज्यादा भीड़ रहती है। इसलिए 30 मार्च तक सभी 15 बसें रूट पर रहेंगी। जबकि 31 मार्च से चौदस यानी चार अप्रैल तक केवल पांच बसें ही रूट पर रहेंगी। क्योंकि 10 बसों को अस्थायी परमिट केवल नवरात्र तक का ही दिया गया है।



वैष्णो देवी के लिए भी रोजाना एक बस

रोडवेज की एक बस रोजाना करनाल से कटरा तक भी जाती है। नवरात्र में मां के दर्शनों के लिए इस बस में भी एडवांस बुकिंग होने लगी है। वैष्णो देवी के लिए बस का समय सुबह 8.40 बजे का है। पुराने अड्डे से चलकर यह बस रात करीब नौ बजे कटरा पहुंचाएगी। जो अगले दिन कटरा से दिल्ली तक के लिए सुबह साढ़े छह बजे वापसी के लिए चलती है। करनाल शाम 7 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन




वर्जन

त्रिलोकपुर मेला के लिए रूट पर 15 बसें लगाएंगे। 23 मार्च से यात्रियों को हर आधा घंटे बाद बस सर्विस दी जाएगी। भीड़ बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए भी जा सकते हैं। चार अप्रैल तक बस रोजाना पुराना बस अड्डा से चलेगी।
- कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें