करनाल। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा पुराना सराफा बाजार की ओर से 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर रामलीला मैदान से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी उपलक्ष्य में प्रतिदिन प्रभातफेरी निकाली जा रही हैं। शुक्रवार को प्रभातफेरी खत्रियान मोहल्ला, लाल कुंआ, मलका मोहल्ला, लाडो बागड़ी व राम गली में पहुंची। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि 8 से 14 फरवरी तक सत्यनारायण मंदिर हनुमान गली में शिव पुराण कथा का आयोजन होगा। एक से 13 फरवरी तक रामलीला मैदान में सांग और रागिनी कंपीटिशन होगा। वहीं, 11 जनवरी को प्रभातफेरी कुंजपुरा मंदिर वाली गली, सैनी काॅलोनी, माॅडल टाउन व वजीरचंद काॅलोनी में निकाली जाएगी। अंकुर, मन्नी जायसवाल, कुलभूषण, ओमप्रकाश, संजू, संजय, लवली आदि मौजूद रहे। संवाद