फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जया एकादशी पर श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

Fri, 30 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम बाबा के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
करनाल। जया एकादशी के अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रहीं। वीरवार सुबह पंडित दीपक पांडे, उमेश पांडे और अनुपम त्रिपाठी ने कोलकाता से मगवाएं फूलों से श्याम बाबा का शृंगार किया। पंडित दीपक पांडे ने बताया कि माघ शुक्ल एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। जया एकादशी पर व्रत करने से मनुष्य पापों से छूट कर मोक्ष को प्राप्त के साथ-साथ इसके प्रभाव से भूत, पिशाच आदि योनियों से मुक्त हो जाता है। वीरवार शाम को श्याम बाबा के संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर श्रद्धालु अपने-अपने घर से कढ़ी चावल, आलू पूरी, हलवा और ड्राई फ्रुट का प्रसाद लेकर आए और वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें