फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

Mon, 02 Feb 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
गांव काछवा के रविदास मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्वयं
विज्ञापन
काछवा। रविदास मंदिर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को अटूट भंडारा चलाया गया। साथ ही गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा भी निकाली गई। मंदिर से निकली शोभायात्रा गांव की परिक्रमा करते हुए देर शाम रविदास मंदिर में संपन्न हुई। भंडारे में श्रद्धालुओं ने अन्न-धान का दान किया और प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में पालकी के आगे नंगे पांव युवतियां व महिलाएं झाड़ू लगाती हुई चली। साथ ही गांव सैदपुरा, कुड़क जागीर व पूंडरक में भी भंडारा लगाया गया। यात्रा में प्रधान नवीन कुमार, रामफल, सिंगुराम, सेवाराम, दिल्ली से आए रामेश्वर दास आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें