श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में श्री हनुमान चालीसा का पाठ करते श्रद्धालु। सं
करनाल। सकल हिंदू समाज व श्री सनातन धर्म मंदिर सभा के संयुक्त तत्वावधान में श्री सनातन धर्म मंदिर में हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जोत प्रचंड कर किया गया। उसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। आचार्य ईश्वरानंद महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण की भावना को लेकर इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर बात करते हुए हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधते हुए धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव के प्रति जागरूक करना है। संवाद