फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्रीराम मंदिर में भक्तों ने की शिव स्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सावन माह में मंगलवार को भी श्रीराम मंदिर में सुबह शिव स्तुति का पाठ किया गया। मुख्य यजमान के रूप में अनिल ग्रोवर, पूनम ग्रोवर, लविश और करण ने सहभागिता की। भोलेनाथ को दूध, दही, घी, शहद व शक्कर से पंचामृत स्नान करवाया गया।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर में मौजूद भोलेनाथ को फूलों से सजाया गया। वस्त्र अर्पित किए गए। पंडित अनिल शास्त्री और पंडित हरीश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजा अर्चना करवाई। अनु खट्टर ने, अंजलि का लाला बड़ा मतवाला, हवा में उड़ता जाए रे मेरा राम दुलारा... भजन गाया। वीना सेठ ने दुनिया में देव हजारों हैं, बजरंगबली का क्या कहना, उनकी भक्ति का क्या कहना, उनकी शक्ति का क्या कहना... भजन गाया। अर्चना ने ओ भोले भंडारी तेरे प्यार के सदके, कैलाश में रहने वाले भोलेनाथ के सदके... भजन गाया। इस अवसर पर तरसेम गुप्ता, सीमा बंसल, अंजू बाला, रेखा त्रीखा, नीरज कपूर, चंद्र बत्रा, सुनैना मदान, चंद्र अरोड़ा व मुरारी बत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें