फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: माता बसंती की पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु

Tue, 10 Mar 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। न्यू चार चमन बसंती गामड़ी में बसंती माता मंदिर में अल सुबह पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गईं, यह सिलसिला सुबह 9 बजे तक जारी रहा। सभी श्रद्धालु अपने घर से विशेष पकवान बनाकर मां बसंती की पूजा करते नजर आएं। महिला सावित्री ने बताया कि माता बसंती की पूजा में चढ़ाने के लिए पकवान एक दिन पहले रात्रि में ही बनाकर रख लिए जाते हैं और सुबह 4 बजे मंदिर में पहुंचकर पूजा करते हैं। मंदिर में लगे मेले की पूरी व्यवस्था महर्षि कश्यप राजपूत सेवक सभा की ओर से की जा रही है। इस अवसर पर सभा के सीनियर प्रधान लाली कश्यप, प्रधान संजय कश्यप, उप प्रधान कप्तान, महासचिव मोहन कश्यप, महामंत्री सुनील कश्यप आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें