फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्याम बाबा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Sun, 16 Nov 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्याम बाबा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
करनाल। उत्पन्ना एकादशी के अवसर पर पुरानी अनाज मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। खाटू श्याम बाबा के स्वरूप को पंडित दीपक पांडे, उमेश पांडे और अनुपम त्रिपाठी ने फूलों से शृंगार किया। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया। पंडित दीपक ने बताया कि हर साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर रखा जाता है। इसी दिन उत्पन्ना एकादशी माता का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी दुख दूर होते हैं और साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसा मानना है कि यदि व्यक्ति उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखता है, तो उसे व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए, तभी व्रत सफल होता है। राजेश गर्ग, महेंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, रामकरण गोयल, अशोक सिंघला, पवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें