- जिले में धूमधाम से मनाया गया गंगा दशहरा, लगाए भंडारे
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गंगा दशहरा जिले में धूमधाम से मनाया गया। रविवार सुबह से ही श्रद्धालु अलग-अलग वाहनों में सवार होकर यमुना नदी में पूजा और स्नान करने पहुंचे। तपती गर्मी में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ, वहीं गर्मी को देखते हुए ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह मीठे और ठंडे जल की व्यवस्था कर रखी थी। यमुना नदी पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। घीड़ के नजदीक यमुना नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।