गोशाला रोड़ पर निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
निसिंग। सफला एकदशी के अवसर पर सोमवार को गांव चोरकारसा से निसिंग श्री कृष्ण गोशाला तक श्रद्धालुओं ने निशानयात्रा निकाली, जिसका शुभारंभ पंडित दीपक शास्त्री ने पूजा-अर्चना करवा किया। डीजे की धुन पर नाचते हुए श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर यात्रा में शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने गोशाला में आकर वहां की परिक्रमा कर गोमाता की पूजा की। गोशाला स्थित मंदिर में कीर्तन दरबार का आयोजन किया। भंडारे का आयोजन हुआ। डाॅ. राधे श्याम गुप्ता, अनिल शर्मा, नंदलाल, कर्मचंद, सुनील, रमेश, सलिंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद