फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
सेक्टर-5 में आयोजित हुआ श्री खाटू श्याम संकीर्तन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-5 में आयोजित श्री खाटू श्याम संकीर्तन में कन्हैया मित्तल के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कन्हैया मित्तल के गाए भजनों दुनिया सारी छोड़ के लेने आजा खाटू वाले रिंगस के मोड़ पे...। ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है...। एक फूल गुलाब का लाया हूं बाबा तेरे अर्पण के लिए, करनाल में आया हूं बाबा तेरे दर्शन के लिए... से माहौल भक्तिमय हो गया।
उन्होंने गाया- चिट्टी लिखके भेज दे मेर ब्यौत नहीं सै आने का, करनाल में आजा सांवरे भगत तैरा हरियाणे का भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्याम प्रेमी विनय सिंगल की ओर से आयोजित संकीर्तन में देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। संकीर्तन में पुजारी श्री सालासर बालाजी मंदिर राजस्थान के जय पुजारी और महाराज श्याम सिंह चौहान निज पुजारी श्री खाटू श्याम मंदिर सीकर राजस्थान का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

कैथल की रेखा सुरिभ ने मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा... भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। तरावड़ी की प्रियंका मालरा ने मैंने जो पाया है बाबा तुमसे पाया है... भजन गाया। संकीर्तन में गौरव गुप्ता ने कोलकाता से लाए गए विशेष फूलों और मेवों की मालाओं से बाबा का शृंगार किया। शनिवार शाम को पंडित विनोद शास्त्री ने विनय सिंगला और अन्य श्रद्धालुओं से विशेष पूजा करवा संकीर्तन का शुभारंभ करवाया।
विज्ञापन

संकीर्तन के दौरान आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्षद मेघा भंडारी, अक्षत सिंगला, दिनेश गौकर्ण, रमेश जिंदल, प्रिंस गोयल, मोहित गोयल, रोहित सिंगला, अजय मदान, सुदर्शन कंसल व विनोद गोयल के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें