फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रभातफेरी में भजन पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 27 Oct 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ में कार्तिक माह के उपलक्ष्य में प्रात:काल प्रभातफेरियों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को मंदिर से प्रभातफेरी चलकर सेक्टर आठ में अनिल ग्रोवर के निवास पर पहुंची। सेक्टर आठ के विभिन्न मार्गों पर प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से अभिनंदन किया गया। भजन गायकों ने श्री राधे गोपाल भजमन श्री राधे गोपाल, यमुना तट पर हरी हरी घास गइया चरावे नंदलाल भजमन श्री राधे गोपाल भजन गाया। तेरे नाल प्रीता ला के असी चंगे रह गए भजन सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। इस अवसर पर पूनम ग्रोवर, लविश ग्रोवर, करण ग्रोवर, अनु खट्टर, वीना सेठ, तरसेम गुप्ता, संजय गुप्ता, सुशील मदान, सुषमा धमीजा, वेद दुआ व राज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें