करनाल। सेक्टर-6 के सांई मंदिर में सांई बाबा के आगमन दिवस पर सांई संध्या का आयोजन हुआ। सांई संध्या में दिल्ली के सक्सेना ब्रदर्स के शिरड़ी वाले सांई बाबा आया है तेरे दर पे सवाली, लब पे दुआएं आंखों में आंसू, दिल में उम्मीदें पर झोली है खाली, शिरडी वाले सांई बाबा, आया है तेरे दर पे सवाली भजन पर सभी श्रद्धालु झूम उठे। उसके बाद बाबा मेरी रक्षा करना, सांई मेरी रक्षा करना, राह तुम्हारी देख देख कर मेरी अखियां भर आई, अब तो दर्शन दे दो बाबा ओ शिरडी के साई, बाबा मेरी रक्षा करना भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। सांई बाबा का दूध से स्नान कर, सुंदर वस्त्र पहना, शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डाली। संवाद