घरौंडा श्री राम बारात के दौरान रथ पर सवार राम लक्ष्मण बने कलाकार। संवाद
घरौंडा। श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव के तहत प्रभु श्रीराम की बरात शोभायात्रा के साथ निकाली गई। बैंड-बाजों की मधुर धुनों, आकर्षक रथों और प्रभु श्रीराम के पावन स्वरूपों से सुसज्जित शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बरात का स्वागत किया और प्रभु श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। सदस्यों ने नाचते-गाते हुए श्रीराम की बरात का आनंद लिया। संवाद