फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया भोलेनाथ का जाप

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्रीराम मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से ऊँ नम: शिवाय का जाप किया। इस अवसर पर भोलेनाथ को दूध, दही, घी, शक्कर व शहद से पंचामृत स्नान करवा बेलपत्र, वस्त्र, मंजरी तुलसी व फल अर्पित किए गए। वीना सेठ ने, जादूगर श्याम मेरा दिल लूट ले गया, सोहना जिया मुखड़ा मैं देखदा ही रह गया... भजन गाकर सभी को भाव विभाेर कर दिया। सुशील मदान ने, हमें भोले को रिझाना है दिल में बसा कर अपना बनाना है... भजन गाकर भोलेनाथ का गुणगान किया। आचार्य हरीश शास्त्री ने पूजा करवाई। सायंकाल में महिला सत्संग मंडल ने श्री सुंदरकांड का पाठ किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अशोक मदान, वेद दुआ, सर्वेश, मीनाक्षी, रोहित, भोला, सुनैना, संतोष, तरसेम गुप्ता, अनिल छाबड़ा, साई दास अरोड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें