फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्रद्धालुओं ने हजूर साहिब में टेका माथा

विज्ञापन
तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब के दर्शन कर वापिस आते श्रद्धालु। सूचना विभाग
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ गए श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को पवित्र दरबार में माथा टेका और दर्शन किए। करनाल सहित प्रदेश के 9 जिलों से करीब 800 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए थे, जिनमें 200 श्रद्धालु करनाल से हैं। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन वापसी के लिए रवाना हो गई, जो 10 मई को करनाल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस यात्रा को 5 मई को मुख्यमंत्री सैनी ने कुरुक्षेत्र से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें