संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बंगाली कॉलोनी में पिछले पांच दिनों से चल रही दुर्गा पूजा का बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के बाद समापन हो गया। बुधवार सुबह पंडित वापी गांगुली और चंदन गांगुली ने श्रद्धालुओं से विशेष पूजा करवा मां दुर्गा को सिंदूर अर्पण करवाया। सभी महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर और सिंगार कर सुख समृद्धि की कामना की। एक-दूसरे को गुलाल लगा सिंदूर उत्सव मनाया। दोपहर को गाजेबाजे के साथ मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा बंगाली कॉलोनी से शुरू होकर, पुरानी सब्जी मंडी रोड, कमेटी चौक, रेलवे रोड, कैथल रोड से होती हुई पश्चिमी यमुना नहर के किनारे पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के कान में मन्नत मांगीं और मां की आरती कर उनक ी प्रतिमा का पश्चिमी यमुना नहर में विसर्जन किया।
करनाल दुर्गा पूजा समिति के प्रधान परतोषकर ने बताया कि पांच दिन चली मां दुर्गा पूजा में सभी का सहयोग रहा। इस अवसर पर अंजना दास, साथी पाल, नितिका साह, शिवानी दास, सुधा बरमन, ज्योति पाल, दीपा अधिकारी, मोना पाल, अंजली दास, प्रभा शाह, प्रीति दास, अनिमा पाल और दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
Devotees applied vermilion to Maa Durga, sought vows
57: पश्चिमी यमुना नहर में माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे बंगाली कालोनी दुर्गा पंडाल ?
56: पश्चिमी यमुना नहर में माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करते बंगाली कालोनी दुर्गा पंडाल के लोग।
50: बंगाली कालोनी करनाल में दुर्गा पूजा के दौरान सिंदूर खेला के दौरान एक दुसरे को सिंदूर लगाती महिल