संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। औंगद गांव में जिला परिषद की ओर से डेढ़ करोड़ के विकास कार्य कराए जाएंगे जिससे लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। रविदास मंदिर के पास आंबेडकर भवन में हाॅल का निर्माण कार्य रविवार को शुरू किया गया। जिसका शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा ने किया। इसके अलावा 10 अन्य विकास कार्यों की भी उन्होंने शुरुआत की।
उन्होंने बताया कि औंगद गांव में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए विकास परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जिला परिषद वार्ड 12 के अंतर्गत औंगद गांव की जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जल्द गांव को ढाई करोड़ की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र की सौगात दी जाएगी। मौके पर रविदास मंदिर के प्रधान रोहतास, ईश्वर राणा, दिलीप, शेखर राणा, ध्यानी राणा, नंबरदार मांगेराम, पूर्व कमेटी प्रधान राम मेहर, पंकज,टींकू राणा, कुलदीप नंबरदार, सहित अन्य मौजूद रहे।
इन कार्यों का किया शिलान्यास
- औंगद गांव बस स्टैंड से अलीपुर रोड को-ऑपरेटिव सोसाइटी तक इंटरलॉकिंग फिरनी का निर्माण।
- गांव की फिरनी के चारों ओर लाइटें लगवाने का कार्य करना।
- गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण।
- माता बाला सुंदरी मंदिर में हॉल की दीवार का निर्माण कार्य।
- पांचाल व सैन समाज की धर्मशाला में सुलभ शौचालय का निर्माण।
ओंकार सिंह, संवाद।
ओंकार सिंह, संवाद।
ओंकार सिंह, संवाद।
ओंकार सिंह, संवाद।