फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लिखित इकरारनामा करने के बाद भी न हुई प्लॉट की रजिस्ट्री और न वापस मिले पूरे रुपये

Fri, 12 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। लिखित इकरारनामा करके रजिस्ट्री न करवाने पर छावनी के डिफेंस एन्क्लेव निवासी अभिषेक मलिक के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई डिफेंस एन्क्लेव निवासी सेवानिवृत सैन्य कर्मचारी सुभाष चंद्र की शिकायत पर की गई है। सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपी अभिषेक मलिक ने धोखे से प्लॉट के बदले रुपयों की ठगी की है। आरोपी ने 28 जुलाई 2023 को उसे भूमि का 86 वर्गगज टुकड़ा दिखाया और इसका सौदा 9 लाख 67 हजार 500 रुपये में तय हुआ। इसमें से 3.50 लाख रुपये बयाना के तौर पर अभिषेक को दे दिए। लेकिन जब रजिस्ट्री की तारीख आई तो आरोपी ने रजिस्ट्री नहीं कराई और इसकी जगह दूसरा प्लाॅट देने की बात कही और इस पर भी आरोपी ने लगभग तीन लाख रुपये ले लिए। बावजूद इसके न तो रजिस्ट्री हुई और न रुपये वापस किए। जब पुलिस में दरखास्त दी गई तो आरोपी ने 3.18 लाख रुपये दे दिये और तीन लाख रुपये रोक लिए। जब आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच की तो सामने आया कि तीन लाख रुपये में से 90 हजार रुपये वापस कर दिए हैं और अब 2.10 लाख रुपये ही आरोपी की तरफ बकाया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें