चार चमन में आयोजित कथा में पंडित अनिल को सम्मानित करते पंडित शिव विलाश द्विवेदी। स्वयं
करनाल। न्यू चार चमन स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा व्यास वैष्णवाचार्य शिव बिलास द्विवेदी ने पूतना वध से लेकर गोवर्धन धारण और कंस वध तक के प्रसंगों को सुनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल शर्मा और विशिष्ट अतिथि मुकेश खुराना, वीणा चौधरी, लक्ष्य वधवा व ज्योत्सना उपस्थित रहे। संस्था के प्रधान बलराज भारती ने अतिथियों को सम्मानित किया। मंच संचालन शाम सुंदर चुटानी ने किया। ब्यूरो