मार्किट कमेटी कार्यालय परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण करते डीसी डा. आनंद शर्मा। सूच
करनाल। उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार बुधवार को स्थानीय मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव तहसीलदार सुदेश राणा, जन नायक जनता पार्टी से धर्मवीर पांढा, बसपा से रामपाल व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो