फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: उप मुख्यमंत्री ने हैफेड के डीएम को किया फोन

विज्ञापन
मंडी में किसानों और आढ़तियों से बातचीत करते पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को इसराना की अनाज मंडी का दौरा किया। किसानों ने कहा कि मंडी में पीआर धान की खरीद नहीं होने व मंडी के लिए मिलर अलाॅट नहीं होने से परेशानी हो रही है। सरकार द्वारा 22 सितंबर को सरकारी खरीद शुरू कर दी गई थी। धान की खरीद धीमी होने से किसानों को मंडी में धान की पहरेदारी करनी पड़ रही है। शिकायत सुनकर पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हैफेड के डीएम फोन से बात की। डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि सोमवार से पीआर धान खरीद सुचारू की जाएगी। मौके पर देवेंद्र कादियान, जिला प्रधान रामनिवास पटवारी, सुरेंद्र काला, सुरेंद्र धोला, गुरचरण सिंह, गीता पलड़ी, सरिता मोर, अजय बिंंझौल, पप्पू त्यागी व विजेंद्र कादियान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें