फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कहानियों से समझाई जीवन की गहराई

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दिल्ली पब्लिक स्कूल में लेखिका नम्रता जैन की ओर से कहानी वाचन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में कक्षा तीसरी से छठी तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदतों को विकसित करना, पारंपरिक दृष्टिकोण और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

नम्रता जैन ने कहा कि आज के आधुनिक युग में सोशल मीडिया की ओर तीव्रता से भागती दुनिया में नैतिकता के महत्व को समझना बेहद जरूरी है। उनकी पुस्तक नमस्ते कबीर, नमस्ते तुलसीदास और नमस्ते रहीम में जीवन की गहराई को बड़ी ही खूबसूरती और स्पष्टता के साथ समझाया गया। प्रस्तुत कहानियों में दर्शाए गए पात्र बहुत ही प्यारे, न्यारे होने के साथ-साथ बच्चों के लिए आदर्श भी थे।
प्रिंसिपल डॉ. सुमन मदान ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से आज की नवीन पीढ़ी में सभी के प्रति दयाभाव रखना, अपनी प्राचीन संस्कृति से जुड़े रहना, परोपकारी भावना, सहानुभूति आदि विकसित करना ही मुख्य ध्येय है। इस अवसर पर स्वाती अग्रवाल, प्रशासक दर्शन आहलूवालिया, मुख्याध्यापिका सोनिका रॉय, मुख्याध्यापक बलजीत चावला और मुख्याध्यापिका तृप्ति सबरवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें