फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डिपो संचालकों ने विधायक से लगाई गुहार

Sat, 28 Oct 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



घरौंडा। गेहूं व बाजरे पर 33 प्रतिशत कटौती होने के कारण डिपो संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपनी समस्या को लेकर डिपो संचालकों शुक्रवार को विधायक हरविंदर कल्याण के पास पहुंचे। विधायक कल्याण ने उच्च अधिकारियों को बातचीत कर उनकी समस्या का हल करने के निर्देश दिए।

डिपो संचालकों के प्रधान रणबीर संधू,अजय सिंगला, अनिल सेन, मोनू कुमार, अनिल बलहेड़ा, शोषिन, जितेंद्र, रमेश कुमार सहित अन्य डिपो होल्डर विधायक हरविंदर कल्याण के फार्म हाउस पर पहुंचे ओर अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि घरौंडा सेंटर पर नवंबर-23 में मुख्यालय के माध्यम से प्राप्त गेहूं की एलोकेशन में लगभग 10 प्रतिशत व बाजरा की एलोकेशन में लगभग 23 प्रतिशत का कट लगाया गया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पूर्व में माह सितम्बर-23 व अक्टूबर-23 में भी गेहूं की एलोकेशन पर लगभग 12 प्रतिशत कट लगाया गया था। जिसके चलते डिपो होल्डरो की समस्या बढ़ गई है। माह नवंबर -23 में गेहूं की कमी को पूर्ण करने के लिए लगाए गए कट को हटा कर गेहूं व बाजरा की एलोकेशन अनुसार पूर्ण उठान करवाना करवाना जरूरी है । उन्होंने बताया कि जो राशनकार्ड प्रदेश सरकार ने गांवो में बनाए है। उनका पूरा राशन नवम्बर महीने में नहीं आ रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक गांव में 500 राशनकार्ड है तो उनमें से केवल लगभग 350 राशन कार्ड वालों को ही राशन मिल पाता है। विधायक हरविंदर कल्याण ने डिपो होल्डरो की समस्या सुनने के खाद्य आपूर्ति के निदेशक मुकुल कुमार व जिला खाद्य अधिकारी को तुरंत बात की ओर उनकी समस्या हल करने के निर्देश दिए। विधायक कल्याण ने डिपो संचालकों का आश्वासन दिया कि उनके समस्या का जल्द ही निदान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें