पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के जिला प्रधान संदीप टूरण ने कहा कि पेंशन बहाली संघर्ष समिति संबंधित नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रयास से चार राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और पंजाब में पुरानी पेंशन नीति बहाल हो चुकी है, अन्य कई राज्यों में जल्द बहाल हो सकती है।
यहां होगा प्रदर्शन
हरियाणा में 10 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और नेता विपक्ष को सत्र में पुरानी पेंशन बहाली का प्रस्ताव लाने की मांग की जाएगी। यदि शीतकालीन सत्र में पुरानी पेंशन बहाल नही की जाती तो संघर्ष समिति 26 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर आरपार के आंदोलन शुरू किया जाएगा। स्थानीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला प्रधान ने कहा कि समिति वर्ष 2006 के बाद नियुक्त कर्मचारियों/अधिकारियों के लिए 2018 से लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रही है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल के नेतृत्व में संघर्ष समिति द्वारा प्रदेश में लगातार पेंशन आंदोलन चलाया का रहा है और कई बार बड़ी रैलियों के साथ-साथ ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रदर्शन करती रही है। इस मौके पर जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी में पदम कुमार, रामविलास शर्मा, पुष्पाल कंबोज, राजबीर सिंह, गुलाब सिंह, सतीश कुमार, समुंदर मोर, परदीप सिंहमार, वरुण शर्मा, मामराज, नरेश कुमार, सुनील कुमार, किशोर भट्ट, हम बहादुर व अरुण ढलवाल आदि शामिल रहे।