फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हुड्डा-सैलजा समर्थकों में शक्ति प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
छावनी के कांग्रेस भवन में कुमारी सैलजा समर्थक कार्यकर्ता अपनी नेता के पक्ष में नारे लगाते हुए।
विज्ञापन
अंबाला। चुनाव की सरगर्मी शुरू होने से पहले ही कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। पहले हरियाणा के दूसरे जिलों में हुड्डा सुरजेवाला और सैलजा समर्थक आपस में एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए थे तो बुधवार काे अंबाला छावनी यही हाल देखने को मिले।
विज्ञापन

छावनी के कांग्रेस भवन में पर्यवेक्षक संगठनात्मक बैठक बुलाई थी। इसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा के समर्थक बैठक शुरू होने से पहले ही आमने-सामने आ गए। दोनों ओर के समर्थकों ने अपने-अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी की। समर्थकों ने साफ कह दिया कि निर्णय तो उनके नेता के हिसाब से ही होगा। इस दौरान दोनों के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया।
हाथ जोड़कर की शांत रहने की अपील
इसके बाद बैठक में अध्यक्षता करने पहुंचे पर्यवेक्षक शाबिर खान पठान के सामने ही नारेबाजी शुरू हो गई। इसके बाद पर्यवेक्षक मेज पर खड़े हुए और हाथ जोड़कर समर्थकों से शांत रहने की अपील की। इसके बाद समर्थक काफी देर तक शांत रहे। यहां हुड्डा जिंदाबाद और सैलजा जिंदाबाद के नारे लगे।
विज्ञापन

इस दौरान सैलजा समर्थक कह रहे थे कि बापू-बेटे की नहीं चलेगी। हालांकि पर्यवेक्षक ने कहा कि सभी कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। अपने-अपने नेताओं के लिए जोश दिखा रहे हैं।

पूर्व सीएम के गुट ने रखी ये बात
पर्यवेक्षक शाबिर खान पठान को सभी समर्थकों ने अपने नेता के पक्ष में एक पत्र दिया। इसमें पूर्व विधायक जसवीर मलौर और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी में बताया कि अंबाला के लिए संगठन की जो भी नियुक्तियां होंगी। उसमें प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अधिकृत करते हैं। इनकी ओर से जो फैसला लिया जाएगा वह मान्य होगा और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
सैलजा गुट ने यह रखी अपनी बात
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद परविंद्र सिंह परी ने एआईसीसी कोऑर्डिनेटर पठान को अपना आवेदन देते हुए कहा कि देश में बनाए जाने वाले संगठन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा की ओर से अंबाला के लिए जो भी फैसला लिया जाएगा, वही सर्वमान्य होगा। संगठन के लिए हमने कुमारी सैलजा के दिशा-निर्देशानुसार अपने आवेदन एआईसीसी कोऑर्डिनेटर के पास जमा करवा दिए है। उन्हें जिला संगठन में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उन्हें वह सम्मान सहित मंजूरी होगी। लोकसभा चुनावों के लिए पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई है और बूथ कमेटियों को गठित करने का कार्य जोरों से चल रहा है। इस मौके पर उनके साथ सतीश कनौजिया, मनीष राणा, बहादुर सिंह शंटी, संदीप सिंह, महिला प्रधान गौरी शर्मा सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें