माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने वीरवार को शहरी क्षेत्र में अंसल हाउसिंग और सोहाना रोड पेंट फैक्टरी के निकट स्थित दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। जेसीबी के माध्यम से टीम ने सड़कों व सीवर, डीपीसी आदि को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ-साथ इन कॉलोनियों में दो भवन जो अवैध निर्माण कर बनाए गए थे सील किया गया है।
डीटीपी करनाल की टीम वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस के साथ डीटीपी ओम प्रकाश की अगुवाई में अंसल हाउसिंग के निकट पहुंची। यहां पर दोनों कॉलोनियों पर कार्रवाई शुरू हुई तो खलबली मच गई। कई लोग मौके पर पहुंचे लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया। टीम ने जेसीबी के माध्यम से डीपीसी व सीवर लाइन को ध्वस्त कर दिया। यहां दो अवैध रूप से भवन बने हुए मिले, जिन्हें सील कर दिया गया है। डीटीपी ने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति अवैध निर्माण न करे, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।