करनाल। एक वकील को फोन पर धमकी देकर 70 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में वकील ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से बैंक कंसलटेंसी का कार्य कर रहा है। सुबह 5:13 बजे एक अंजान नंबर से उसके पास फोन आया और उसने अपना नाम नीपा निवासी कैथल बताया। उसने कहा कि 70 लाख रुपये न देने पर तुझे व तेरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया। संवाद