फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दस्तावेज लौटाने के नाम पर मांगे 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जड़ौदा निवासी हर्ष धीमान से विदेश भेजने के नाम पर तीन आरोपियों ने उसके असली दस्तावेज ले लिए। अब आरोपी दस्तावेज वापस देने के लिए हर्ष 50 हजार रुपये मांग करने लगे। न देने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत एसपी को दी। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


जड़ौदा निवासी हर्ष धीमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते वर्ष वह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इसलिए उसने छछरौली रोड पर त्रिकोणी चौक के पास एक कार्यालय में दस्तावेज दिए। यहां पर उसे हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब निवासी दमनप्रीत, सोफी संधू व बूड़िया निवासी रोहित वत्स मिले। आरोपियों ने उसे आस्ट्रेलिया भिजवाने का झांसा दिया। इसके लिए 26 लाख रुपये मांगे। वह तैयार हो गया लेकिन शर्त रखी कि वह रुपये काम होने के बाद देगा। इस पर आरोपियों ने उसके असली दस्तावेज लेकर प्रोसेसिंग में लगा दिए। इसके बाद वह आरोपियों से लगातार बात करता रहा। काफी समय बीतने पर भी आरोपियों ने जब उसे आस्ट्रेलिया भेजने की जानकारी नहीं दी तो उसने आरोपियों से अपने दस्तावेज वापस मांगे, लेकिन उन्होंने दस्तावेज नहीं दिए। आरोपी धमकी देने लगे कि उसे 50 हजार रुपये देने होंगे। यदि रुपये नहीं दिए तो वह उसके दस्तावेज फाड़ देंगे और उसे झूठे केस में फंसा देंगे। हर्ष ने बताया कि उसने इस संबंध में एक शिकायत तीन जून को शहर जगाधरी थाना में दी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने पर उसने एसपी को शिकायत दी। जहां से जांच शहर जगाधरी थाना में आई। आरोप है कि यहां पर उसके साथ अभद्रता की गई। गाली गलौज की और धक्के देकर बाहर निकाल दिए। उसने एसपी को शिकायत दी। एसपी ने मामले में केस दर्ज करने के पुलिस को आदेश दिए। देर शाम पुलिस ने तीनों आरोपियों पर हर्ष की शिकायत पर धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें