फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: केंद्रीय मंत्री के समक्ष धर्मशालाएं और पुल पक्के करने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- कर्ण कमल में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। केंद्रीय ऊर्जा, आवासीय एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के समक्ष जिले के लोगों ने अपने समाज से जुड़ी धर्मशालाएं, कच्चे रास्ते और पुलों को पक्का करने की मांग उठाई। जिन पर कार्य कराने का केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया। वे शनिवार को करनाल प्रवास के दौरान कर्ण कमल भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले।

मनोहर लाल ने कोहण्ड गांव के सतीश कुमार को 50 हजार रूपये की राशि का चेक आर्थिक सहायता के रूप में भेंट किया। मनोहर लाल ने कहा कि जनसेवा ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। केंद्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता की नीति व सामूहिक समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक हरविन्द्र कल्याण ने घरौंडा तथा विधायक रामकुमार कश्यप ने इंद्री से आए लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया। प्रजापति समाज व पाल गडरिया समाज के लोगों ने अपने-अपने समाज की धर्मशाला बनवाने के लिए अनुरोध किया। मधुबन-सिरसी गांव की महिला व पुरुषों ने गांव के श्मशान घाट के रास्ते के टूटे पुल को ठीक करवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

ओलंपिक पदक विजेताओं को दी बधाई
पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ओलंपिक खेलों में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के समक्ष विगत 13 जुलाई को घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद के दौरान कोहंड गांव की शीला देवी ने आर्थिक मदद के लिए फरियाद की थी। जनसंवाद के दौरान विधायक हरविंद्र कल्याण ने शीला देवी की फरियाद को वाजिब बताते हुए केंद्रीय मंत्री से आर्थिक मदद का अनुरोध किया था, जिसके फलस्वरूप मनोहर लाल ने करनाल प्रवास के दौरान शीला देवी के पुत्र सतीश कुमार को 50 हजार रुपये की राशि का चेक आर्थिक सहायता के स्वरूप भेंट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें