करनाल। हरियाणा व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मी चंद गुप्ता की 20वीं पुण्यतिथि नेहरू पैलेस में मनाई गई। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर व्यापारियों ने सरकार से मांग की कि शांतमयी चौक या शहर के किसी दूसरे चौराहे पर व्यापारी नेता की प्रतिमा लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेकर व्यापारियों की सेवा कर सके। हरियाणा व्यापार मंडल करनाल इकाई के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा ने व्यापारियों के साथ मिलकर लक्ष्मी चंद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मौके पर महासचिव हरमीत सिंह हैप्पी, उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, नीरज उप्पल, रवि चांदना, अनिल ठुकराल, अश्वनी स्वामी, परमिंदर सिंह, रमेश अग्रवाल, राजेश सिंधवानी, चिराग बांगिया, तरसेम हांडा, पिंटू आदि सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो