फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रादौर से जठलाना तक बससेवा शुरू करने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर से जठलाना तक बस सेवा शुरू करने की फिर से मांग उठ गई है। दरसअल, रादौर से जठलाना तक चलने वाली बस सेवा वर्षों से बंद पड़ी हुई है। जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस बस सेवा को फिर से शुरू किए जाने की मांग सरकार व प्रशासन से करते आ रहे हैं, लेकिन क्षेत्र के लोगों की मांग को आजतक सरकार व प्रशासन की ओर से पूरा नहीं किया गया। मामले को लेकर समाजसेवी भीम सिंह राठी के नेतृत्व में रोडवेज के जीएम को ज्ञापन सौंपकर इस बस सेवा को जनहित में फिर से शुरू किए जाने की मांग की है। भीम सिंह राठी, सत्यदेव आर्य, जगपाल पौसवाल, सुरेंद्र वर्मा, विकास वर्मा आदि ने बताया कि वर्षों पहले रादौर से जठलाना तक रोडवेज की ओर से बस सेवा चलाई जाती थी। जिससे लोगों को भारी सुविधा मिल रही थी। इस बस सेवा के कारण क्षेत्र के विद्यार्थी, नौकरीपेशा, किसान, मजदूर व महिलाएं आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच जाते थे। लेकिन जब से यह बस सेवा बंद हुई है, तब से क्षेत्र के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि इस बस सेवा को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। जिससे क्षेत्र के लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें