करनाल। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) के जिला सचिव जगपाल राणा ने भाजपा सरकार पर ग्रामीण मजदूरों और गरीब किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून 2013 के तहत पात्र परिवारों को सस्ते दामों पर राशन उपलब्ध कराया जाना था, लेकिन सरकार की शर्तों के कारण हजारों गरीब परिवार इससे वंचित हो रहे हैं। जगपाल राणा ने कहा कि फैमिली आईडी में आमदनी दर्शाकर गरीब मजदूरों के बीपीएल कार्ड काटे जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पात्र परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाए जाएं और काटे गए कार्ड तुरंत बहाल किए जाएं। साथ ही बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने की भी मांग की। ब्यूरो