नीलोखेड़ी। अनुसूचित जाति ऑफीसर्स एंड कर्मचारी फेडरेशन ने राज्य सरकार से अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को पदोन्नति में दिए गए आरक्षण रोस्टर पॉइंट सहित आदेश जारी करवाने की मांग की है। फेडरेशन प्रधान रामकुमार सिंहमार ने कहा, मांग इसलिए की जा रही है ताकि प्रदेश के अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण के तहत पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अक्तूबर 2023 में दिए गए प्रदेश के अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को क्लास एक और दो में पदोन्नति में आरक्षण का लाभ किसी भी विभाग में नहीं दिया है। जबकि मार्च 2025 में हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आरक्षण से संबंधित पर्याप्त प्रतिनिधित्व डाटा सहित दिए जाने के आदेश दिए थे। संवाद