फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में भारत के चावल की मांग : विजय

Sun, 01 Feb 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। दुबई में चल रहे गल्फ फूड्स मेले में तरावड़ी शहर के चावल एक्सपोर्टरों के लगे स्टाॅलों पर विभिन्न देशों से आए व्यापारी चावलों की किस्मों की जानकारी लेते नजर आए। तरावड़ी के गैलेक्सी इंटरनेशनल प्रा. लि. के एमडी विजय गोयल ने कहा कि गल्फ फूड्स मेले में भारत के चावल की भारी मांग है। उन्होंने बताया कि वे भी दुबई में भारत से अपना स्टाॅल लगाने के लिए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के सभी फूड्स उत्पादन लोग पसंद करते हैं क्योंकि इनकी गुणवत्ता बेमिसाल है। मेले में भारत सीरियल, भारत इंडस्ट्रीज, शिव शक्ति इंटरग्लोब, जीवी राइस मिल, जानकी दास राइस मिल, श्रीराम ग्रुप के अलावा जिले के कई चावल व्यापारियों ने भी चावलों के स्टाॅल लगा रखे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें