फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गवई पर हमले के दोषी पर कार्रवाई की मांग

Wed, 08 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दलित अधिकार मंच हरियाणा करनाल की बैठक मंगलवार को सुशील गुर्जर की अध्यक्षता में हुडा कार्यालय में हुई। जिला संयोजक ओमप्रकाश सिंहमार ने संचालन करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेकनें की घटना की निंदा की और दोषी वकील के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सुशील गुर्जर ने कहा कि यह मनुवादी नफरतकारी विचारों की घटिया मानसिकता का परिणाम है। ऐसे विचारों को फैलाने वाले दलित विरोधी, संविधान विरोधी है। बैठक में जिला कमेटी सदस्य सियानंद परोचा, राजकुमार, अशोक कुमार, तेलूराम, दुलीचंद, संतोष व धीरज सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें