बड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल पर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक सुधांशु शर्मा के मामा ने बताया कि वीरवार शाम सुधांशु खेल कर घर आया था। घर आते ही उसे उल्टी होने लगी। आनन-फानन में उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि सुधांशु डिलीवरी ब्वॉय का कार्य करता था। उसका किसी के साथ झगड़ा नहीं था, उसने जहरीला पदार्थ क्यों निगला इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।-संवाद