फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दीक्षांत समारोह में 400 विद्यार्थियों को डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। इग्नू की ओर से सोमवार को करनाल स्थित इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय में 36वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा और पंजाब के करीब 20 हजार युवाओं को कोर्स पूरा करने पर डिग्री जारी कर की गई।

इस समारोह में करीब 400 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। अब ये युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिए उड़ान भर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्मपाल और क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक भानु प्रताप सिंह ने की।
विज्ञापन


मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. राजेश गोयल ने शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस बार 22 साल के युवाओं से लेकर 81 साल तक के बुजुर्गों ने कोर्स पूरा किया है। इससे पहले मुख्य अतिथि ने सभी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि देश शुरू से विकासशील रहा है विकसित नहीं हो पाया, क्योंकि आज भी गुलामी की मानसिकता में हम कहीं न कहीं जकड़े हुए हैं। युवाओं को इस मानसिकता को छोड़कर पुरातन संस्कृति को अपनाना होगा। उन्होंने जीरो के आविष्कार सहित कई उदाहरण देकर भारत के विश्व गुरु होने के उदाहरण दिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि हमें हमेशा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास करना चाहिए और भारतीय होने पर गर्व करना चाहिए। पुराने समय का संघर्ष ही है जो आज गूगल समेत कई बड़ी कंपनियों के सीईओ भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि देश का जब हर व्यक्ति काम करने लगेगा तो स्वयं भारत का विकास होने लगेगा। इस दौरान नई दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के संबोधन को भी लाइव सुना गया। ब्यूरो
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारियां हुई तेज

डॉ. राजेश गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि देश में शिक्षा का एनरोलमेंट 50 प्रतिशत पहुंचना चाहिए जो कि अभी 27 प्रतिशत के आसपास है। नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां की जा रही हैं जिसमें मल्टीपल एंट्री और एग्जिट, क्षेत्रीय भाषाओं का समावेश, अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से समझौता, कौशल विकास और विश्वविद्यालयों का विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से समझौता जैसे मुद्दों पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें