निसिंग पारसर तीर्थ में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन पर जानकारी देते महंत भले गिरी महाराज। संवाद
निसिंग। गांव बहलोलपुर स्थित पारासर तीर्थ पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने कलश सिर पर रख कलशयात्रा निकाली। यात्रा में फूलों से सजी भगवान कृष्ण की पालकी के समक्ष श्रद्धालुओं ने माथा टेक आशीर्वाद लिया और परिवार की खुशहाली मांगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य यजमान राजकुमार गोयल ने पूजा कर कथा का शुभारंभ करवाया। कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य प्रदीप गौड़ ने कहा कि गोमाता की रक्षा ओर सेवा से बढ़कर कोई दूसरा महान पुण्य नहीं है। प्रधान जयनारायण गोयल ने बताया कि 27 फरवरी को कथा के विश्राम अवसर पर मेले का आयोजन होगा। संवाद