करनाल। अमेरिका से फोन कर शिव कॉलोनी में रहने वाली एक ब्यूटीशियन को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी के बाद महिला और उसके परिजनों को अनहोनी का खतरा है। ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती के पति ने दुकान मालिक महिला को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह ब्यूटीशियन है। शिव कॉलोनी गली नंबर-नौ के सामने उसका ब्यूटी पार्लर है। पार्लर में नरुखेड़ी निवासी एक लड़की काम करती है। जबकि उसका पति अमेरिका गया है। पीड़िता का आरोप है कि काम करने वाली लड़की का पति उसे फोन कर कहता है कि वह 10 दिन के भीतर उसकी हत्या करा देगा। महिला ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए केस दर्ज कराया है। संवाद